तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव में विनोद मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अमवार चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रभुनाथ 27 पुत्र रामसिंह, मनोज कुमार 24 बद्री नारायण निवासी भिसुर को विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बुरी तरह टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस 108 से दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।





