तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कस्बा में मंगलवार की देर शाम एक युवक सन्दिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गया। जानकारी अनुसार भोला 20 पुत्र ओमप्रकाश वार्ड 2 दुद्धी संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अचेत हो गया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। डॉ शाह आलम ने मरीज की हालत खराब होते देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।





