तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता
जनपद सोनभद्र से एक अच्छी खबर आ रही है, जहां विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,
जनपद सोनभद्र पुलिस को CEIR पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी ट्रेसिंग के जरिये 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया । बरामद मोबाइल फोन पाकर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं आपको बताते चले की बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है ।
बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को कानूनी प्रक्रिया के बाद वास्तविक मोबाइल स्वामियों को पुलिस लाइन में बुलाकर एक साथ सबको सुपुर्द किया गया ।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया, पुलिस की प्रशंसा की और एस पी सोनभद्र अभिषेक वर्मा को बहुत बहुत धन्यवाद आभार प्रकट किया।
वैसे आपको बता दे कि जनपद सोनभद्र में CEIR पोर्टल के माध्यम से एक साथ बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद किए गए है जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है ।
वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि आगे भी ऐसे जनहित के कार्य होते रहेंगे ।
- विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- CEIR पोर्टल का उपयोग कर तकनीकी ट्रेसिंग के जरिये 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया
- बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये के करीब
- बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन कानूनी प्रक्रिया के बाद वास्तविक स्वामियों को किया गया सुपुर्द
- मोबाइल फोन वापस मिलने पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया, पुलिस की प्रशंसा की
- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस सराहनीय कार्य के लिए संबंधित पुलिस टीमों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया






