सोनभद्र में जर्जर सड़क को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और भाजपा जन प्रतिनिधियों के विरोध में प्रदर्शन किया सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सोनभद्र में जर्जर सड़कों से लोग घायल हो रहे हैं, स्कूल जाते समय बच्चे सायकिल से गिर रहे हैं, जबकि सर्विस लेन सड़क चंडी होटल तक काफी जर्जर हो चुकी है, प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के जन प्रतिनिधि को जनता की सस्याओ से कोई मतलब नहीं है, जल्द ही भाजपा जनप्रतिनिधि को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा घेरने का काम किया जायेगा, सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में सोनभद्र जिले की सड़के और भी जर्जर हो चुकी है जबकि सचाई यह है कि सोनभद्र जिला सबसे ज्यादा राजस्व देता है, जल्द ही सड़क पर उतरेंगे सपा कार्यकर्ता अल्पसंख्य सभा के जिला उपाध्यक्ष, जुनैद अंसारी ने कहा जर्जर सड़कों से जब बच्चे चोटिल होते हैं तो मां को कितनी पीड़ा होती है, लेकिन भाजपा सरकार मां के दर्द को भी नहीं सुन रही है, इस मौके बचाऊं केवट, धीरज जायसवाल, हीरामणि भारती, संतोष पटेल, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि सहित समाजवादी नेता उपस्थित रहे ।

सर्विस लेन सड़क नहीं बनी तो सरकार का घेराव करेगी सपा: प्रमोद यादव।

जर्जर सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और भाजपा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन।

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने चेतावनी दी कि अगर चंडी होटल तक सर्विस लेन सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ, तो सरकार के सोनभद्र आगमन पर किया जायेगा घेराव।

खराब सड़कों के कारण लोग घायल हो रहे हैं, बच्चे साइकिल से गिर रहे हैं, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा सरकार में सोनभद्र की सड़कें बदहाल हो गई हैं, जबकि यह जिला सबसे अधिक राजस्व देने वाला है।

जर्जर सड़कों से बच्चों के चोटिल होने पर माओं की पीड़ा को भी भाजपा सरकार नहीं सुन रही है।

समाजवादी पार्टी ने चेताया — यदि सड़क निर्माण शीघ्र नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।

Leave a Comment