तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 978/24, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में काफी समय से वांछित चल रहे अभियुक्त धनदेव पुत्र मंगल प्रसाद, निवासी खोजवा बाजार किरहिया, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर ईदगाह के पास से दबोच लिया। पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते आरोपी को बिना किसी हंगामे के गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त का अस्थायी निवास दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश क्षेत्र में बताया गया है, जहां वह कुछ समय से रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के मामले में चल रहे गहन अभियान की एक अहम कड़ी है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम को सराहना प्रकट की है और ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंजका0 शिवम सिंहका0 अमित पटेलपुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि समाज में नशे और अपराध से मुक्त वातावरण बनाने में पुलिस का सहयोग करें।






