म्योरपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी 

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए “लुटेरी दुल्हन गैंग” की तीन महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 9500 रुपये नगद, एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा (साड़ी सहित वस्त्र) बरामद किया है।मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) ने आईजी आरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 143/25 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना में साक्ष्यों के आधार पर कई गंभीर धाराएँ भी जोड़ी गईं।गुरुवार को म्योरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रानी कुमारी पत्नी रवि रंजन, निवासी सुपा चुआ, थाना म्योरपुर (उम्र लगभग 23 वर्ष), उसकी मां माया देवी पत्नी स्व. राजेन्द्र घसिया (उम्र लगभग 50 वर्ष) तथा रवि रंजन मौर्या पुत्र नथुनी मौर्या निवासी मुण्डीसेमर, थाना विण्ढमगंज (उम्र लगभग 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।गिरोह का खुलासा पूछताछ में अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। उनका साथी कृष्णा मौर्या विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क कर मोटी रकम लेता है और नकली विवाह रचवाता है। विवाह उपरांत महिला दुल्हन बनकर घर आती है और मौका देखकर वर पक्ष के रुपए, गहने आदि लेकर फरार हो जाती है। कई मामलों में पीड़ित अन्य प्रदेशों के होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाते, जिससे गिरोह बच निकलता है।अभियुक्तों ने बताया कि 29 अक्तूबर 2025 को भी उन्होंने ऐसी ही लूट की थी और जेवर बेचने के लिए रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे। लूट की रकम लगभग 1.5 लाख रुपये थी, जिसमें से अधिकांश धनराशि गिरोह के सरगना कृष्णा मौर्या के पास है। गिरोह का नेतृत्व कृष्णा मौर्या और माया देवी करती हैं, जबकि रानी कुमारी पूर्व से शादीशुदा होने के बावजूद विवाह हेतु खुद को कुंवारी बताकर ठगी करती थी।वांछित आरोपी कृष्ण कुमार मौर्या पुत्र रणजीत मौर्या, निवासी ग्राम भैरवा गोबर बहु आरा, थाना रॉबर्ट्सगंज तथा राजू माली पुत्र अज्ञात (मोबाइल नंबर 9898976176) अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गिरोह के अन्य संभावित अपराधों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।बरामदगीपुलिस ने आरोपियों के पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और 9500 रुपये नगद बरामद किए हैं।गिरफ्तारी टीमथानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल मनोज कन्नौजा, महिला कांस्टेबल सोनम कुमारी और कांस्टेबल रामजीत बिन्द की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि जिले में इस तरह के संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment