तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार पीएम श्री मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रगीत बंदेमातरम् का 150 वां वर्षगांठ एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। जानकारी के अनुसार 1875 में अक्षय नवमी के दिन लिखा गया था गीत
वर्ष 2025 में वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे हो रहे हुए। यह गीत बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन लिखा था। बाद में यह उनके प्रसिद्ध उपन्यास (आनंदमठ) के एक अंश के रूप में साहित्यिक पत्रिका (बंगदर्शन) में प्रकाशित हुआ।
1905 में बंगाल के विभाजन के विरोध में यह गीत राष्ट्रीय आंदोलन का शक्तिशाली नारा बन गया, जिससे ब्रिटिश सरकार ने इसे प्रतिबंधित भी किया था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत लोगों में एकता और प्रतिरोध की भावना जगाता रहा और 1950 में इसे आधिकारिक रूप से “राष्ट्रीय गीत” घोषित किया गया। इस वर्ष (2025) में 7 नवंबर को इस रचना के 150 साल पूरे हुए, इसलिए केंद्र सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया था। क्विज प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार ने कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है जिसमें भाग लेने वाले व्यक्तियों या टीमों को विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें सही उत्तर देने पर अंक मिलते हैं। इसका उद्देश्य ज्ञान, तर्क‑शक्ति और तेज़ सोच को मंच पर प्रदर्शित करना होता है। मौके प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार, संतोष ठाकुर, प्रेम कुमार, मनोरंजन कमलापुरी अन्य उपस्थित थे l






