तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नई दिल्ली
PM मोदी 10 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2-2 हजार रुपए
~~~~~~~~~~
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी होगी। देशभर के करीब 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका फायदा मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी 21वीं किस्त जारी करेंगे।
इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें साल में (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों जमा कर दी जाती है।






