पुलिस पिटाई से मौत के बाद जमकर हंगामा थाने का घेराव कर किया पथराव पुलिस लाठीचार्ज में महिलाएं बच्चे हुए घायल

926429-anupama.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता     

कोन – सोनभद्र

पुलिस के पिटाई से मौत के बाद थाने पर हुआ जमकर हंगामा ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर किया पथराव ,पुलिस ने किया लाठीचार्ज महिलाएं बच्चे हुए घायल

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में सोमवार रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।

इस दौरान जमकर ईंट पत्थर भी फेंके गए मिश्री गांव में इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक की सोमवार की देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने शव लेकर थाने में घुसने की कोशिश भी की।

पुलिस ने गेट बंद किया तो आक्रोश बढ़ गया और ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। रात साढ़े आठ बजे तक हंगामा जारी रहा। आसपास के थानों की फोर्स भी कोन पहुंच गई। वही पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया

लाठीचार्ज के बाद स्थिति असामान्य हो गईजिससे कुछ महिलाओ के साथ कई लोगो को चोटें आई जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा हालांकि मौके पर आला अधिकारी मौजूद है स्थिति को काबू करने में जुटे है।

हालांकि स्थिति को काबू में कर लिया गया है मौके पर जिलाधिकारी के साथ एस पी सोनभद्र भी डटे हुए है और स्थिति सामान्य हो गई है किसी भी हालात से निपटने के लिए शासन की नजर लगी हुई है

मिश्री गांव निवासी राजकुमार  कोन इंटर कॉलेज में लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले में सोमवार की देर शाम पुलिस गांव पहुंची थी। राजकुमार के पुत्र उपेंद्र नाथ और चंद्रप्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने राजकुमार को पहले डांटा और फिर पिटाई की। इससे ही उनकी मौत हो गई। 

रात करीब पौने आठ बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए शव लेकर थाने में घुसने की कोशिश की लेकिन उनकी मंशा भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान नाराज लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। देर रात तक हंगामा जारी रहा।
थाने की पुलिस अतिरिक्त फोर्स आने का इंतजार कर रही थी। वहीं ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

वही इस पूरे प्रकरण के मजिस्ट्रेट जाँच का आदेश दे दिए गए हैं और कोन थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक दोनों को तत्त्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और उपजिलाधिकारी द्वारा इस घटना के सम्बंध में किसी भी बयान और साक्ष्य हेतु कार्यालय में आकर अपना बयान दर्ज कराने की अपील ग्रामीणों से की गई है।

About the Author

Leave a Reply