तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
चुनार थाना क्षेत्र में लाइन मैन अनिल कुमार सिंह नामक युवक की हत्या किए जाने पर ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने दुःख जताया । आरोपी को अपना करीबी बताए जाने का खण्डन किया । इस वक्त वह सदन की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ में हैं । चलभाष पर कहा कि अगर उनका कोई सगा भाई भी इस तरह का अपराध करें तो उसे भी कानून सजा मिलनी चाहिए । श्री पटेल ने कहा कि आरोपी से उनका कोई संबंध नहीं है । कोई बगल में खड़ा होकर फोटो खिंचवाने मात्र से करीबी नहीं हो जाता । वह तो भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी भी नहीं है । अपराध करने वाला दंड का भागीदार है । उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए । इस तरह के अपराध में अगर उनका कोई सगा भाई भी होगा तो उसे भी कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए ।





