तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवां चौकी क्षेत्र के लठिया सहिजनी गांव के पास अदलहाट-शेरवां मार्ग पर सोमवार की देर रात बाईकों की टक्कर मे एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी हरिहर बियार का पुत्र मनोज बियार(22)सोमवार को बाइक से अपने ससुराल बिसौरा कलां अपनी पत्नी अन्नू से मिलने के लिए गया था।रात करीब दस बजे घर वापस लौटते समय अदलहाट-शेरवां मार्ग पर लठिया सहिजनी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से टकरा गया। बाईकों की टक्कर मे दोनों बाईकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे लोग घायलों को सीएचसी ले आए जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया।दूसरे बाइक चालक अली हुसैन (29) निवासी लठिया सहिजनी की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मृतक माता पिता की तीन संतानों मे बीच का था।उससे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और उससे छोटी बहन की शादी अभी नही हुई है।मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के बिसौरा कलां गांव मे हुई थी उसकी पत्नी गर्भवती है।
मौत की जानकारी होने पर उसकी पत्नी एवं माता मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था उसकी मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।





