विद्युत करंट से युवक की मौत

तेज एक्सप्रेस न्यूज़- संदीप सिंह

मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश

विन्ध्याचल थाना क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार भोर करीब 3:00 बजे अरंगी सरपत्ती गांव में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरपत्ती गांव निवासी विजयी सरोज (48) पुत्र बंगाली सरोज की हाई वोल्टेज तार के घरेलू सप्लाई पर गिर जाने से करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल, चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस बल तथा एसडीओ विद्युत विभाग मौके पर मौजूद रहे । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

About the Author

Leave a Reply