भारतीय जनता पार्टी मंडल मीडिया प्रभारीयों की परिचयात्मक बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी मंडल मीडिया प्रभारीयों की परिचयात्मक बैठक आज जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भानुप्रताप सिंह ने कहा की मीडिया प्रभारी संगठन का महत्वपूर्ण अंग है ।जो पार्टी के के कार्यों सिद्धांतों विचारों को जन जन तक प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का संवाद तंत्र जब मजबूत रहता है, तो संगठन स्वतः मजबूत रहता है।
बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सभी जिला सह मीडिया,मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल मीडिया प्रभारीयों का परिचय कराते हुए कहा की यह टीम आगामी विधानसभा चुनाव मे अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेगी।
सभी नवनियुक्त मीडिया कार्यकर्ताओं का जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह सहित जिला पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया।
बैठक में जिला महामंत्री ओम प्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, रुद्रा पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, किशन शर्मा, रविंद्र यादव, आर्यन सिंह,रमेश सिंह, विप्लव रावत, संदीप कुमार गुप्ता, प्रमोद वर्मा, रामबाबू शर्मा, फिरोज खान, राकेश कुशवाहा, विवेकानंद राय, राहुल राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment