पत्रक के माध्यम से सभासदों ने जिलाधिकारी से मांग नगर पालिका अवरूद्ध विकास कार्यों को गति प्रदान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

स्थानीय नगर पालिका परिषद में अवरूद्ध विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मिला। उन्हें पत्रक सौंप विकास कार्यों को गति प्रदान करने की गुहार लगाई।
पत्रक के माध्यम से सभासदों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि विकास कार्य से संबंधित केंद्रीय को टेंडर प्रकिया पूरा होनी थी, लेकिन वह अब तक रुका हुआ है, जिससे विकास कार्य पूर्णतः बाधित हो गया है। कोरोना माहामारी के कारण रुका हुआ विकास कार्य आज तक रुका हुआ है। शासनादेश के अनुसार उक्त धनराशि का उपयोग केवल 31 दिसंबर 2021 तक ही हो सकता है। ऐसे में जनहित के दृष्टिगत तत्काल टेंडर प्रकिया पूरा कराकर विकास कार्यों में गति प्रदान किया जाए। साथ ही 15 वित्त आयोग के अर्न्तगत पानी पाइप लाइन, जल निकासी, छोटी व संकरी गलियों का भी विकास कार्य अवरूद्व पड़ा है, जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा हम लोगों की भी जनता के प्रति जवाबदेही बनती है। इसलिए विकास कार्यों में त्वरित गति प्रदान कर आम जनमानस को सुविधा प्रदान किया जाय। प्रतिनिधिमंडल में नारायण दास चौरसिया, बृजेश जायसवाल, प्रमोद यादव, शिवबच्चन यादव, सुरेंद्र चौधरी साहू, आसिम खां, उद्धव पाण्डेय, इम्तियाज अहमद, बृजेश यादव, अमरनाथ, राजेश, पंकज निगम, विकास जायसवाल, सूरत राम, उमराव यादव आदि सभासद शामिल थे।

Leave a Comment