तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
खरौंधी एवं केतार के शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपहार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने शिक्षकों को सम्मान पत्र दिया। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2021 में सम्मानित होने वाले शिक्षक पांडे सूर्यकांत शर्मा प्र.प्र.अ.रा.कन्या प्रा.वि.भवनाथपुर को भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने प्रखंड में उपहार देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वाले शिक्षक पांडे सूर्यकांत शर्मा राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय भवनाथपुर मोहम्मद अलाउद्दीन प्रभारी प्रधानाध्यापक एस पी डी हाई स्कूल हरिहरपुर, राजेश कुमार यादव प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकीय मध्य विद्यालय चपरी, मोहम्मद खुशदिल अंसारी सहयोगी शिक्षक राजकीय मध्य विद्यालय मकरी, अजय कुमार सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक परियोजना बालिका उच्च विद्यालय भवनाथपुर, राजीव रंजन द्विवेदी सहायक शिक्षक राजकीय मध्य विद्यालय अमरोरा, विनोद कुमार मेहता प्रधान शिक्षामित्र एनपीएस केवाल खरौंधी, अजय तिर्की सहायक शिक्षक प्लस टू उच्च विद्यालय राजी, मेरी किरण एम कश्यप वार्डन शिक्षिका केजीबीवी खरौंधी, जागृति कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलीगढ़, मेघनाथ प्रजापति प्रधान शिक्षामित्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय नावाडीह,केतार नंदकिशोर सिंह सहायक शिक्षक प्लस टू हाई स्कूल परसोडीह, बृजेश कुमार रिसोर्स शिक्षक भवनाथपुर।
विषय प्रवेश उमेश कुमार,मंच संचालन मुकेश शुक्ला ने किया।मौके पर उपस्थित शिक्षक राकेश कुमार चौबे सतीश कुमार चौबे अमरेश राम नीरज कुमार दुबे सुजीत कुमार संजय कुमार सुनील लाल जितेंद्र नाथ ,रामविजय साह सहित कई लोग उपस्थित थे।






