तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर – झारखण्ड
भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम झगराखांड में दुर्गा पूजा हेतु बैठक माणिक चंद पासवान की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जनक राम को अध्यक्ष उपाध्यक्ष सोना किशोर यादव , सचिव निरंजन कुमार पाठक उपसचिव पंकज यादव कोषाध्यक्ष संतोष यादव उपकोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को बनाया गया ।साथ ही 11 सदस्यों की कार्यकारणी बनाई गई , पूजा प्रभारी आदि का गठन किया गया ।बैठकमें निर्णय लिया गया कि सरकार के द्वारा कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए पूजा किया जाएगा । उपस्थित ग्रामीणों में आशुतोष बैद्य ,रविशंकर पाठक , राकेश मेहता , भगत साह , अमरेश राम,पद्भनव पाठक , देवेंद्र यादव , संजय विश्वकर्मा , आदि ग्रामीण शामिल हुए ।






