बीडीओ मुकेश मछुआ ने छात्रों को बताया कि जिंदगी में सफल होने के लिए एक लक्ष्य बनाईये और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पढ़िए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार ठाकुर

भवनाथपुर – उत्तर प्रदेश

भवनाथपुर प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बनखेता हाई स्कूल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। बीडीओ मुकेश मछुआ ने छात्रों को बताया कि जिंदगी में सफल होने के लिए एक लक्ष्य बनाई और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पढ़िए सिर्फ पास होने के लिए नही। पढ़ाई करते समय सिर्फ पढ़ाई के बारे में सोचे। हौसला रखते हुए पढ़ाई कीजिएगा तो सफलता जरूर मिलेगा। वही शिक्षकों से कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है अतः आप सब स्कूल में पढ़ने आए बच्चों को अपने बच्चों कि तरह उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करें। कहा कि विद्यालय परिसर को पूर्णतः स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने ,शिक्षा का माहौल बनाए ताकि बच्चो को शिक्षा अच्छा मिले। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नागेंद्र यादव, पलटन यादव, एस बी लाल उपस्थित थे।

Leave a Comment