विद्युत करंट से युवक की मौत, कोहराम

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ / मिर्जापुर

राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के ददरा गांव निवासी शीतल बिंद (36) पुत्र सिकंदर बिंद गुरुवार सुबह घर में लगे विद्युत बल्ब को ठीक कर रहा था, उसी दौरान अचानक लाइट आ गई, जिससे शीतल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
………………………………

Leave a Comment