चोरी करते सीसी कैमरे में हुआ कैद चोर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ / मीरजापुर
राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के नदिहार के पटेल नगर बाजार में बुधवार की देर रात परचून की दुकान के बाहर रखा आलू व नमक की बोरी पर चोरो ने हाथ फेरा चोर का करतब सीसी कैमरे हुआ कैद।
नदिहार के पटेल नगर बाजार स्थित दिनेश मोदनवाल परचून की दुकान चलाते है बुधवार की देर रात सुनसान देख चोर ने दुकान के बाहर रखा आलू से भरा बोरा व नमक पर हांथ फेर दिया उसके करतब को दुकान में लगा सीसी कैमरे ने कैद कर लिया सुबह दुकानदार ने समान गायब देख सीसी कैमरा की फुटेज देखा तो चोर के करतब का फुटेज मिला। राजगढ़ क्षेत्र आये दिन हो रही चोरियों से स्थानीय लोगो को नीद हराम हो गई है पलक झपकते ही चोर घटना को अंजाम देकर अपने मंसूबे पर कामियाब हो जा रहे है वही स्थानीय पुलिस इन चोरो के आगे घुटने टेक रही है।

समाचार लिखे जाने तक तहरीर चौकी पर नहीं दिया गया था

Leave a Comment