अवैध शराब कारोबारियों के अड्डों पर छापेमारी, एक पर मुकदमा दर्ज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल

राजगढ़ – मिर्जापुर

राजगढ़ क्षेत्र के कंजड़ बस्ती में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के अड्डों पर छापेमारी की। इस दौरान दर्जनों स्थानों पर गड्ढों में छुपाकर रखे पांच क्विंटल लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही दर्जनों भठ्ठियों को तोड़ते हुए तीस लीटर कच्ची शराब बरामद किया। टीम के पहुंचंने से पूर्व कारोबारी फरार हो गए, हालांकि टीम ने एक महिला आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद में अवैध तरीके से शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में राजगढ़ के कंजड़ बस्ती में अवैध तरीके से शराब बनाने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इस पर निरीक्षक जिला आबकारी निरीक्षक नीरज द्विवेदी, पुष्पेंद्र कुमार राजेश कुशवाहा, रामकिशोर, राजन सिंह, सहित राजगढ़ चौकी प्रभारी अमरजीत चौहान, अविनाश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने गुरुवार की अपराहन कंजड़ बस्ती में बनाए जा रहे अवैध देशी शराब के अड्डों पर छापा मारा। मौके पर दस भटिठयों को तोड़कर नष्ट किया। साथ ही तीस लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किए गए। नाली व खेत समेत अन्य स्थानों पर छिपाकर रखे गए पांच क्विंटल लहन बरामद कर नष्ट किया। शराब बनाने वालों के घर वालों को चेताया गया कि दोबारा उनके परिवार के लोगों ने शराब बनाते हुए पाए गए तो पूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment