तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
मिर्ज़ापुर – उत्तर प्रदेश
मड़िहान स्थानीय क्षेत्र के विन्ध्य पॉलिटेक्निक कालेज में शनिवार सुबह प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि अंत्योदय कार्डधारक की शुरुआत अटल जी के समय में हुई उनकी मंशा थी कि कोई भी नागरिक भूखा ना रह जाए इसलिए इस कार्ड का शुभारंभ किया गया और सेठ साहूकारों से किसानों को कर्ज न लेना पड़े इसलिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की योजना चलाई जो 4% ब्याज की दर से किसानों को ऋण मुहैया करा रहा है ।बताया कि वर्तमान सरकार जनता के हित वाली सरकार है जो महिलाएं माताएं बहने शौंच के लिए बाहर जाती थी उसके लिए प्रधानमंत्री जी ने इज्जत घर का स्कीम चलाया जिससे आज हमारी बहू- बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं वही परिषदीय विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत मॉडल बनाया जा रहा है साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को घर मिल रहा है और जो बचेंगे उनको आवास प्लस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। अन्य सरकारों द्वारा भाई- भतीजावाद किया जाता है लेकिन इस सरकार में हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री ने दुनिया मे भारत का नाम बढ़ाया है जो पड़ोसी देश जिस तरह से पेश आता है प्रधानमंत्री जी उसे उसी तरह से जवाब देते है। बताया कि आज किसी भी पड़ोसी देश को हिम्मत नहीं जो आंख उठाकर भारत की तरफ देख लें।वही विशिष्ट अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा कि मड़िहान विधानसभा को आदर्श विधानसभा के पथ पर ले जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी पर जनता का विश्वास जागा है सड़कों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है जो सड़क मीरजापुर से बरकछा तक उबड़-खाबड़ हुआ करती थी आज वह चुस्त व दुरूस्त हैं तो वहीं कलवारी से लालगंज मार्ग जमुई से अहरौरा ,मड़िहान से पटेहरा नहर मार्ग का चौड़ीकरण का काम हुआ है साथ ही साथ 30 नवंबर तक सभी सड़कें गुलजार हो जाएंगे और 300 नई सड़क में जो 100 मीटर से लेकर 3 किलोमीटर तक तैयार होनी है उसका भी पैसा आ चुका है उन्हें भी यथाशीघ्र तैयार कर लिया जाएगा तथा भारत में कोरोना काल ना आया होता तो मड़िहान विधानसभा में हर खेत सिचाई की समस्या होती लेकिन इसके लिए हमारी सरकार जल्द नई योजना हर खेत पानी लेकर आने वाली है।इस दौरान ,पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दुबे लालबहादुर सिंह,बालेन्दु मणि त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेन्द्र प्रताप सिंह व कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल तथा संचालन अमित पांडेय के द्वारा किया गया।






