समाधान दिवस में कुल 598 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 21 आवेदन पत्रो का निस्तारण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से आज जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील सैदपुर में आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं आई रेज वाराणसी एस के भगत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 147 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 01 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह एंव पुलिस अधीक्षक डा ओम प्रकाश सिंह ने भी फरियादियों की समस्याओ को सुना। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु 7 तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 598 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 21 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 88 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 04 आवेदन पत्र का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 70 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 143 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद मे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 53 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता,उपजिलाधिकारी सैदपुर, एवम अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment