दुद्धी बार ने मण्डलायुक्त को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश नाथ गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज सम्पूर्ण समाधान दिवस उपरान्त एसडीएम चेम्बर में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा से मुलाकात कर एक चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ,दिए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि दुद्धी तहसील अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों का राजस्व वादों का विचारण अभिलेख अधिकारी एवमं सहायक अभिलेख अधिकारी दुद्धी के कैम्प न्यायालय से हो वेवजह गरीब किसानों को मुकदमे की पैरवी करने ओबरा एवमं राबर्टसगंज के सर्वे न्यायालय में ना आना पड़े, जबकि सप्ताह में एक दिन आरओ / एआरओ महोदय कैम्प दुद्धी में लगती है ,इसलिए” न्याय चला निर्धन से मिलने” सिद्धांत का पालन हो ,इसके अलावा रिक्त पड़े न्यायिक उपजिलाधिकारी ,नायब तहसीलदार दुद्धी व राजस्व निरीक्षक दुद्धी की नियुक्ति अतिशीघ् हो|इसके अलावा लावारिस वाहनों की रिलीज पूर्व की भांति उपजिलाधिकारी दुद्धी के द्वारा कराई जाए,वहीं दुद्धी क़स्बे में स्टेट की जमीनों पर हो रहे अवैध अतिक्रम को रोका जाए तथा अतिक्रमकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए|जिस पर मण्डलायुक्त ने दुद्धी तहसील अंतर्गत आने वाले समस्त गांवों का राजस्व वादों का विचारण अभिलेख अधिकारी एवमं सहायक अभिलेख अधिकारी दुद्धी द्वारा यहीं कैम्प में सुनवाई कराये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए| अन्य मांगों को भी पूरा किये जाने के निर्देश दिए|इसके अलावा अधिवक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर ज्ञापन मण्डलायुक्त को सौंपा| इस मौके पर सिविल बार संघ अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी ,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी , रामलोचन तिवारी ,अरुणोदय जौहरी ,विष्णुकांत तिवारी ,प्रदीप गुप्ता मौजूद रहें|

Leave a Comment