तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
कंपोजिट विद्यालय महुअरिया के कैम्पस में वाटर पम्प के लिए लगे सोलर प्लेट को चोरों ने बीती रात चोरी कर लिया ,सोलर पंप की कुल लागत 2 लाख 49 हजार रुपये बताई जा रही है ,जिसमें दो सोलर प्लेट लगे हुए थे|चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर ग्राम प्रधान डॉ विजय कुमार ने चोरों को पकड़े जाने को लेकर गुहार लगाई है|ग्राम प्रधान ने बताया कि आये दिन चोर विद्यालय का ताला तोड़कर कई बार पंखा ,गैस , कुर्सी , इत्यादि चोरी कर ले गए | ग्रामीणों का मांग है कि जल्द से जल्द चोरी की मामला का खुलासा किया जाए और सोलर प्लेट बरामद किया जाए ,जिससे स्कूल की संपत्ति सुरक्षित हो सके| ग्रामीणों ने आये दिन महुअरिया में हो रहे चोरी की मामले से आक्रोशित होकर आज सुबह प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर मामले में प्रभावी कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई है|
इस मौके पर डॉ विजय कुमार , राकेश कुमार ,लक्ष्मण यादव , देव नारायण शर्मा, चंददेव यादव ,राम भरोश यादव ,पप्पू दुबे , सामाजिक कार्यकर्ता धीरज भाई मौजूद रहें|






