तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
फुलवार प्रधान दिनेश यादव ने टूटे हुए समोही नाला बांध को पुनः बनवाये जाने हेतु तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा| दिए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम फुलवार पोस्ट महुली परगना दुद्धी जिला सोनभद्र में स्थित समोही नाला बांध 1995 में बना था , जिससे पूरे ग्राम पंचायत – फुलवार सिंचाई हेतु मिलता था ,जो कि बांध 2014 में टूट जाने से पूरे ग्राम वासी को खेती करने में पानी का अभाव हो रहा है ,इस बांध को बनवाने हेतु सूचना कई बार स्थानीय प्रतिनिधि एवमं अधिकारियों को लिखित रूप से दिया गया ,परंतु अभी तक बांध को बनवाने के संबंध में किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नहीं कि गई ,उन्होंने अवगत कराया कि उक्त बांध को टूटने के वजह से गांव में पानी का स्तर गिर गया है तथा हैंडपम्प व कुओं का पानी गर्मियों में सूख जाता है ,जिससे पानी के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,जबकि हम प्रार्थी द्वारा कई बार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र पूर्व में भी दिया जा चूका है|उन्होंने आग्रह किया कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर समोही नाला बांध को बंधवाया जाए |






