तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
जामपानी में रामलीला मैदान पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किये जाने का मामला आज मण्डलायुक्त दरबार पहुँचा ,जहाँ फरियादियों ने शिकायती पत्र सौंपकर उन्हें अवगत कराया कि
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी में विगत 40 वर्षों से सार्वजनिक रूप से रामलीला मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है उक्त रामलीला मैदान की अगल बगल के महेश पुत्र रामनारायन ,प्रद्युम्न पुत्र जमुना व राजकुमार पुत्र सुखदेव सभी निवासी जामपानी उक्त मैदान पर अवैधानिक व गलत तरीके से पक्का निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं जिससे मौके पर आए दिन तनाव व्याप्त है ,उक्त संबंध में पूर्व तहसील दिवस व उच्च अधिकारियों के यहां लगभग 80 व्यक्तियों द्वारा हस्ताक्षर शुदा प्रार्थन पत्र दिया जा चुका है ,जिस पर अधिकारियों द्वारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण ना करने का आदेश पारित किया जा चुका है ,किंतु उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और परिणाम स्वरूप अतिक्रमण आये दिन बढ़ते जा रहा है ऐसी दशा में आदेश का अनुपालन करवाकर उक्त रामलीला मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए|जिस पर मण्डलायुक्त ने इस भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का आदेश सम्बन्धितों को दिए,इस मौके पर द्वारिका प्रसाद ,रघुबीर पनिका ,गोपाल रामलीला समिति अध्यक्ष शिवदास मौजूद रहें|






