सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बनाये रखते हुए 30वां श्रीकृष्ण रूपसज्जा ‘‘बाल गोकुलम्’’ कार्यक्रम का आनलाइन आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या

रेणुकूट – सोनभद्र

संस्कार भारती रेणुकूट ने कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बनाये रखते हुए 30वां श्रीकृष्ण रूपसज्जा ‘‘बाल गोकुलम्’’ कार्यक्रम का आनलाइन आयोजन किया। कार्यक्रम में नौ माह से ढाई वर्ष तथा ढाई वर्ष से चार वर्ष तक की आयु वर्ग के 63 बच्चों ने आनलाइन पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के अभिभावकों ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बड़े उत्साह के साथ अपने-अपने घरों में उपलब्ध सामग्रियों से ही बच्चों को श्रीकृष्ण के विविध रूपों में सजाकर दो फोटो एवं एक मिनट का विडियो बनाकर आयोजकों को भेजा। निर्णायक मंडल ने बच्चों के रूप सज्जा परिधान एवं हाव-भाव का मूल्यांकन भेजे गए फोटो एवं विडियो देखकर किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कृषिव सिंह ने प्रथम चित्रांशी शर्मा ने द्वितीय तथा राघव व सिद्धांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में वाणी ने प्रथम अंशुमान राठी ने द्वितीय तथा आरोही व सावी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिण्डाल्को क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख ने आनलाइन आयोजित हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आयोजकों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए पुरस्कार की घोषणा की।
कार्यक्रम के सफल आनलाइन आयोजन में अमरेश सिंह विपुल कुमार अग्रवाल नवल किशोर सिन्हा हरिशंकर दूबे आनंद सिंह स्वपन भंडारी जितेन्द्र उपाध्याय अजय झा गीता सिंह क्षिप्रा उपाध्याय गीता मौर्या का सक्रिय सहयोग रहा।

Leave a Comment