तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
20 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दुद्धी विधानसभा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन दुद्धी डीसीएफ परिषर स्थित होटल ग्रीन स्टार में होना सुनिश्चित हुआ है !जिसकी जानकारी दुद्धी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने दी उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल जी का आगमन होगा!जिसकी तैयारी अभी से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है!इस कार्यक्रम के जिला संयोजक जिलाउपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे,विधानसभा संयोजक जिलामंत्री दिलीप पांडे,सह संयोजक सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी है, मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने दुद्धी विधानसभा के समस्त प्रबुद्ध वर्ग के बन्धुवों से इस कार्यक्रम में आने के लिये आग्रह किया है !!
दिनांक20/09/2021 समयदोपहर 12 बजे से
स्थान_होटल ग्रीन स्टार डीसीएफ कालोनी दुद्धी






