दुद्धी कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में इन कवियों का लगेगा जमावड़ा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी – सोनभद्र

दुद्धी की ऐतिहासिक 37 वां कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 24 नवम्बर को प्रस्तावित है। 24 नवम्बर को आयोजित कवि सम्मेलन में प्रदेश के नई नामी गिरामी कवियों को आमंत्रित किया गया हैं।जिसमें कमलेश राजहंस अनपरा से,मनमोहन मिश्र गोरखपुर से,डॉ अनिल चौबे वाराणसी से,प्रमोद पंकज बाराबंकी से,हेमंत पाण्डेय कानपुर से,शैलेश गौतम प्रयागराज से,डॉ सुमन दुबे लखनऊ से तथा हसन सोनभद्री सोनभद्र से,नसीम सलेमपुरी तथा शायर अहमद आज़मी सहित अन्य कवि शामिल हैं।
कौमी एकता समिति के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं कोषाध्यक्ष मदनमोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से बताया कि 37 वां कवि सम्मेलन की तैयारी अंतिम दौर में चल रही हैं 8 – 9 कवियों को आमंत्रित किया गया है।जिसमें अधिकांश कवियों ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

Leave a Comment