तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र| प0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन आज पशु विभाग द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के तुर्रीडीह ग्राम पंचायत में किया गया|जिसके मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विध्वंत घसिया व पूर्व प्रधान शिवशंकर रहे|इस मेले में कुल 385 पशुओं का उपचार पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार ने अपने सहयोगियों तरुण कुमार व हिमांशु राज गौड़ के साथ किया | पशु चिकित्सक प्रदीप कुमार ने बताया कि 275 पशुओं का चिकित्सा किया गया ,वहीं 80 पशुओं का बंध्याकरण ,30 पशुओं का बाझपन चिकित्सा ,10 पशुओं का गर्भ परीक्षण वहीं 385 पशुओं का कृमि नाशक उपचार किया गया |इस मौके पर पशु मित्र अनिल कुमार , ओम प्रकाश , संजय कुमार ,प्रशांत कुमार ,भोला सिंह ,तिलक प्रसाद मौजूद रहें|






