तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
कानपुर देहात/ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ल
रनियां में फैक्ट्री कर्मी की मौत के बाद मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा गुरुवार को हो गया। थाने में फैक्ट्री प्रबंधन ने 7.90 लाख रुपये की चेक दी। वहीं वादे के मुताबिक पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी व विधायक प्रतिभा शुक्ला ने अपनी तरफ से 2.10 लाख रुपये पीड़ित परिवार को दिए। इसकी लोगों ने प्रशंसा की।
रनियां की एक फैक्ट्री में दो दिन पहले मजदूर महेंद्र की तबीयत खराब हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक के परिवार व विधायक प्रतिभा शुक्ला और सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने फैक्ट्री की तरफ से दिए मुआवजे की चेक बाउंस होने की बात कहकर धरना दिया था। गुरुवार को सभी पक्ष थाने में एकत्र हुए। यहां पर फैक्ट्री ने 7.90 लाख रुपये का चेक दिया व कहा कि अब आगे की रकम नहीं दे सकते। इस पर विधायक प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की फैक्ट्री के अधिकारियों से बहस हो गई।इस पर विधायक ने कहा कि मृतक की मां से 10 लाख रुपये दिलाने का वादा किया था,अगर फैक्ट्री प्रबंधन तय हुए रुपये नहीं देता हैं तो बाकी का इंतजाम मैं करूंगी।इसके बाद 2.10 लाख रुपये विधायक व पूर्व सांसद ने अपनी तरफ से महेंद्र की मां ममता को दिए तो वह रो पड़ीं। परिवार की मदद करने पर सभी ने तारीफ की।इस दौरान हरिओम द्विवेदी, श्यामू शुक्ला,बउवा पांडेय व कृष्णा गौतम रहीं।






