शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म पुलिस ने भेजा जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सतीश कुमार

भवनाथपुर – झारखंड

भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक शादी सुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में पीड़ित के द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को जेल तथा प्रेमिका को मेडिकल के लिए गढ़वा भेज दिया है ।प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक लड़की जिसकी इसी वर्ष यूपी में शादी हुई थी l ससुराल से वापस आने केकुछ दिन बाद ही उससे रमुना थाना क्षेत्र के बुलका गांव निवासी दिवाकर भुंइया से प्रेम हो गया और उसने महिला को प्रेम जाल में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा ।जब महिला का पति यूपी निवासी धर्मेंद्र भुइँया विदाई कराने पहुंचा तो महिला जाने से इनकार करते हुए अपने प्रेमी के साथ शादी के लिए अड़ गई मंगलवार को काफी मनमनोवल के बाद प्रेमी ने महिला के साथ शादी करने से इनकार कर दिया ।महिला के द्वारा लीखिये शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने प्रेमी दिवाकर भुंइया को बुधवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया तथा महिला को मेडिकल व 164 का बयान के लिए महिला पुलिस के साथ भेजा गया है ।

Leave a Comment