प्राइमरी विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी तृतीय बंद रहने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

IMG-20221007-WA0010

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज /सोनभद्र । विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसीमन के प्राइमरी विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी तृतीय बंद रहने से स्थानीय ग्रामीणों व अभिभावकों में आक्रोश देखा गया आज सुबह लगभग 11:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला लटक रहा था और केन्द्र पर पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चे बड़े दरवाजे के पास ही खेल कूद रहे थे जिसे देख कर अंकित कुमार के अभिभावक बनवारी यादव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, मौके पर मौजूद बनवारी यादव ने कहा कि इस आंगनबाड़ी केंद्र की हालत इतनी खराब है कि एक माह में 1 सप्ताह भी यह आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुलता है आंगनबाड़ी बंद रहने से के कारण आज विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अनामिका, अंकित, आयुषी कुमारी,आकाश कुमार सहित दर्जनों बच्चे बंद पड़े दरवाजे के बाहर खेल रहे थे जबकि इसकी शिकायत कई बार सुपरवाइजर सुधा रानी को बताया गया है फिर भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षामित्र रामकुमार ने बताया कि आज विद्यालय के प्रधानाचार्य छुट्टी पर हैं मैं ही कार्यभार देख रहा हूं यह आंगनबाड़ी केंद्र कभी-कभार ही खुलता है। हम लोग प्राइमरी विद्यालय के अध्यापक हैं हम लोग की भी बात इस केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नहीं सुनती है और मनमानी करती है हम लोग क्या करें।वही सुधारानी सुपरवाइजर ने सेल फोन पर बताया की अगर केंद्र बंद है तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी हो सकता है आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर बैठक हो इसलिए नहीं खुला होगा वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एनम कुंती देवी ने सेल फोन पर बताया कि यहां पर किसी तरह का कोई बैठक नहीं है परंतु जब बैठक भी होती है तो यह आंगनबाड़ी कार्यकत्री बैठक मे भी आना मुनासिब नहीं समझती है, इनके ऊपर के अधिकारी ही बता सकते हैं कि आखिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को कैसे पठन-पाठन वह बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

About the Author

Leave a Reply