बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा म्योरपुर में मीट एण्ड ग्रीट ग्राहक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/सोनभद्र(मिथलेश कुमार)

म्योरपुर स्थानीय कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा परिसर में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन शाखा प्रबंधक श्री नितेश कुमार के अगुवाई में किया गया जिसमें शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए, बैंक से जुड़ी तमाम प्रकार के जानकारी ग्राहकों को दी | शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में सुरक्षा बीमा ,जीवन ज्योति बीमा ,ए पी वाई, हेल्थ बीमा ,सीनियर सिटीजन अकाउंट इत्यादि सुविधाओं के बारे में बताया |
वही क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से पधारे हुए श्री राकेश श्रीवास्तव जी ने भी ग्राहकों को नए योजनाएं और डिजिटल सेवाएं के बारे में जानकारी दी और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से अपील की कि वह अपना व अपने परिवार का बीमा अवश्य कराएं और हेल्थ इंश्योरेंस भी करवाए | साथ में उन्होंने कहा कि बैंक आपके सेवा में हमेशा तत्पर है और उन्होंने ग्राहकों से भी अनुरोध किया कि अगर किसी को कोई समस्या हो तो शाखा प्रबंधक से आकर मिल सकते है उनकी हर संभव मदद की जायेंगी | इस मौके पर उप शाखा प्रबंधक शंकर कुमार झा ,ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड ,प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जयसवाल ,चंदन केसरी, पंकज अग्रहरि, रफीक अहमद, विजय गुप्ता, राजू अग्रहरी व तमाम ग्राहक उपस्थित रहे |

Leave a Comment