तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
(दुद्धी)सोनभद्र- हाल ही में दुद्धी में खुले प्रेरणा फाउंडेशन( एन जी ओ) द्वारा हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध की जा रही हैं जिसके तहत हाइड्रोसील, बवासीर ,भगन्दर, आँख सहित अन्य रोगों का 17 नवम्बर से 15 दिसंबर तक पंजीकृत करा ले पंजीकृत शुल्क 200रुपए है ,जिसके तहत अमीर हो या गरीब ,सभी के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसमे लोगो से अपील की गई हैं कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क ऑपरेशन में उपस्थित होकर अपनी बीमारियों का सफल ऑपरेशन कराने का कष्ट करें ।यह ऑपरेशन वाराणसी के अनुभवी और कुशल चिकित्सको द्वारा किया जाएगा । उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष बनारसी शाह व डायरेक्टर अभिषेक रंजन ने बताया कि प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा अभी हॉस्पिटल खोलकर लोगो की सेवा की जा रही हैं, साथ ही महिलाओं से सम्बंधित रोगों के बारे मे निःशुल्क कैम्प के माध्यम से कराया जाएगा । 15 नवम्बर को कल विशेष रूप से निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई हैं ।इसमें अधिक से अधिक लोग अपने रोग या बीमारी का जाँच कराकर ऑपरेशन कराये ,।कल होने वाला ऑपरेशन निःशुल्क होगा।।
संपर्क सूत्र 9695504273
8318780245







