Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में होगी पेशी, सुरक्षा कारणों के चलते लिया फैसला

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की गुरुवार (17 नवंबर) शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली की अदालत में पेशी होगी. मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर की गई. अब उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाना है.
पुलिस ने कहा कि उसे अदालत में लाने से उसे नुकसान हो सकता है क्योंकि श्रद्धा वाकर की हत्या से गुस्साए कुछ लोग, अदालत कक्ष के अंदर या अदालत परिसर में उसकी पिटाई कर सकते हैं. वकीलों के एक बड़े समूह को अदालत कक्ष के बाहर “इसे फांसी दो, इसे फांसी दो” चिल्लाते हुए सुना गया है. ।

Leave a Comment