भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने किया नल जल योजना का शिलान्यास

IMG-20230625-WA0071

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार में रविवार को भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना, नल जल योजना का शिलान्यास केतार प्रखंड के पचाडुमर पंचायत के बीजडीह गांव में पीएचडी विभाग से लगभग दो करोड अस्सी लाख के लागत से बनने वाला नल जल योजना का शिलान्यास ग्रामीण सुरेश चंद्रवंशी के हाथो नारियल तोड़वा कर विधायक भानु प्रताप शाही ने भूमि पूजन कराया।
इसके पश्चात विधायक को ग्रामीणों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।सभा को संबोधित करते हुए भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस गांव में मैं नेता बनके नही बल्कि आपका बेटा बनके आया हू।आज इस योजना से बीजडीह , चांडीह और गम्हरिया के लोगो को नल से पानी हर घर में मिलेगा।जिसके लिए 26 प्वाइंट बनाया जाएगा।अगर प्वाइंट कम पड़ेगा तो बढ़ाया भी जाएगा।साथ ही उन्होने कहा कि 22 घंटा बिजली मिल रहा है।सड़क का भी हाल बेहतर है। आप मुझे जो जिम्मेवारी देकर भेजते हैं मैं उसे बखूबी निभाने का प्रयास करता हूँ, और अपने क्षेत्र में काम लाने के लिए लड़ना भी पड़ता है तो भी मैं पीछे नही हटता हूं।हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ए सरकार कोई काम का नही है।ए केवल बालू को सोना बनाने का काम किया है।आज हेमन्त सरकार ने बीडीओ, सीओ, पुलिस को बालू के पीछे लगा के रखा है।बालू यहां के लोगो को नही देकर ऊंचे दामों पर बाहर दूसरे राज्यों मे भेजा जा रहा है।और यहा के लोगो को आवास बनाने में भी बालू लाने में सोचना पड़ता है।साथ ही उन्होंने कहा कि ये हेमंत सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी खराब सरकार है।इनके राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है।कोई भी कार्यालय में जाओ बिना चढ़ावा के कोई काम नही होता।गरीब दौड़ते दौड़ते परेशान रहता है।ऐसे सरकार को उखाड़ फेकना है और सही समय आने पर अप सभी को इसका जवाब देना है।साथ ही कहा की अपलोगो के सुख दुःख में मैं हमेशा साथ रहता हूं।कोरोना जैसे महामारी में कुछ नेता घर में एसी के हवा खा रहे थे।और मैं आपके बीच मास्क और दावा बाटने का काम किया था।और आज कुछ लोग कह रहे है की हम दोनों भाई और भाई जान 55000 और 56000 मिला के चुनाव हरा देब।इसका भी जवाब समय अने पर आप सभी को देना होगा।मंच का संचालन सतेन्द्र ठाकुर ने किया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह, गुड्डन पासवान,पचाडुमार मुखिया श्यामसुंदर बैठा,बिडिसी राजकुमार पासवान,मनोज पहाड़िया, राजू सिंह, धीरज कमलापुरी,सीताराम जायसवाल , गुड्डू जायसवाल, अखिलेश सिंह बीरबल मेहता पिंकू सिंह ,लालू ठाकुर, अखिलेश सिंह, सुधीर ठाकुर अजय गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता,विजय गुप्ता,विश्वनाथ गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply