चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण काशी की गंगा आरती में भक्तों में देखने को मिला उल्लास

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

वाराणसी –

चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण को लेकर सारे विश्व की नजर भारत पर है वही यान का सफल लांच होना भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।वही काशी के गंगा आरती में दीपक से चंद्रयान 3 सजाकर गंगा आरती में लोग शामिल हुए ।

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में

चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में कई गयी प्रार्थना

दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध दैनिक गंगा में चन्द्रयान 3 की सफलता की गई कामना

1001 दीपकों से मां गंगा के तट पर चन्द्रयान 3 लिख कर की सफलता की प्रार्थना की गई।

माँ गंगा बाबा विश्वनाथ से मिशन पूर्ण होने की गई प्रार्थना

हरिकोटा से लांच किया गया है चन्द्रयान 3

इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा,कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव हनुमान यादव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती में मौजूद रहे।

Leave a Comment