तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बीते सप्ताह पूर्व एक जेसीबी मशीन से एक पिकअप के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि बीते सप्ताह में क्षेत्र के गुलालझारिया गांव में दुद्धी-लीलासी मार्ग पर एक जेसीबी चालक विनोद गुप्ता द्वारा जेसीबी मशीन के बेकेट से सागोबांध जा रही पीकअप पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसका मामला 26 जुलाई को एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसमें तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। सोमवार की सुबह दुद्धी तालाब के समीप से करीब साढ़े छः बजे विनोद गुप्ता 22 पुत्र चंद्रिका निवासी सागोबांध को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उक्त प्रकरण में सत्यनारायण पुत्र नानदेव निवासी सागोबांध के तहरीर पर प्रमोद गुप्ता पुत्र विंध्याचल निवासी अज्ञात दुद्धी, रामबली गुप्ता पुत्र अज्ञात निवासी रंनु, विनोद गुप्ता पुत्र चंद्रिका निवासी सागोबांध के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है। जहां पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस के टीम में एसआई तेज बहादुर, कांस्टेबल आदित्य कुमार, राकेश कुमार रहे।






