जनपद में भ्रमण, निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। डा0 देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष(राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का जनपद में भ्रमण, निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया। मंत्री जी ने पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोषण पूनर्वास केन्द, जिला जेल एवं आगनवाड़ी केन्दो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मंत्री जी जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो, आकस्मिक वार्ड, पर्ची काउण्टर, का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे भर्ती मरीजो एवं उनके परिवारजनो से मुलाकात कर उन्हे अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय एवं अन्य सुविधाओ के बावत जानकारी ली। तत्पश्चात मा0मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर पहुचे जहां विद्यालय के शौचालय मे साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया। इसके पश्चात माडल आगंनवाड़ी केन्द्र गंगा विशुनपुर मे छोटे बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम मे भाग लिया। इसके पश्चात मा0 मंत्री जी उच्च प्राथमिक विद्यालय परसादपुर छावनी लाईन का निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित बच्चो से उनकी शिक्षा की गुणवत्ता परखी । तत्पश्चात मा0 मंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगाविशुनपुर पहुचकर बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली एंव बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनान्तर्गत प्रोबेशन विभाग के माध्यम से मा0 मंत्री जी ने छात्राओ को खेल-कूद किट वितरण कर बच्चो के साथ मध्यान्न भोजन भी किया। जिला जेल एंव बाल सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होने बन्द कैदियों से वार्ताकर उनकी समस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।

Leave a Comment