जनपद में भ्रमण के साथ निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक, अध्यक्ष डा0 देवेन्द्र शर्मा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। जनपद दौरे पर आज उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा0 देवेन्द्र शर्मा ग़ाज़ीपुर पहुचे। उन्होंने जनपद में भ्रमण के साथ निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक भी की। ग़ाज़ीपुर दौरे के क्रम में उन्होंने जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोषण पूनर्वास केन्द, जिला जेल एवं आगनवाड़ी केन्दो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डोे, आकस्मिक वार्ड, पर्ची काउण्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे भर्ती मरीजो एवं उनके परिवारजनो से मुलाकात कर उन्हे अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय एवं अन्य सुविधाओ के बावत जानकारी ली। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर पहुचे, जहां विद्यालय के शौचालय मे साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया। इसके पश्चात माडल आगंनवाड़ी केन्द्र गंगा विशुनपुर मे छोटे बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम मे भाग लिया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय परसादपुर छावनी लाईन का निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित बच्चो से उनकी शिक्षा की गुणवत्ता परखी। गाजीपुर के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगाविशुनपुर पहुचकर बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ।

Leave a Comment