विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानसंघ की बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्स्प्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में रविवार को दोपहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानसंघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानसंघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने किया। बैठक में सामुहिक रूप से सभी प्रधानों ने विभिन्न मुद्दो को लेकर कुछ कार्य को अधिकारियों के साथ बैठक कर सहमति से कार्य कराए जाएंगे। सम्बोधित करते हुए प्रधानसंघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि एसएलडब्लू के मद में आये धनराशि द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्य छोटे छोटे निर्माण कार्य मे आ रहे बाधाओं को लेकर जब तक तहसील प्रशासन, ब्लॉक, वन विभाग सहित सम्बंधित विभागों के साथ बैठक कर कराये जाने वाले निर्माण कार्य मे सुविधाएं नही मिलती तब तक सभी कार्य बाधित रहेगी। ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक को डोंगल लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए। इस बैठक में सुभाष कुमार, जगत नारायण, सुरेश चंद्र, अरविंद कुमार, विदवंत घसिया, मानिक चंद, प्रधान प्रतिनिधि अभय जायसवाल, ब्रजेश कुशवाहा, कृपाशंकर, निरंजन जायसवाल बुन्देल चौबे सहित अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Comment