गंगा का जलस्तर 2 से 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा

IMG-20230808-WA0044

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर । गंगा का जलस्तर 2 से 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। स्थानीय केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी मेराज ने बताया कि गुरुवार की शाम से ही गंगा के जलस्तर में हल्की वृद्धि देखी गयी, लेकिन मंगलवार की सुबह 8 बजे दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 8 बजे 61.370 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि गाज़ीपुर में गंगा नदी में खतरे का जलस्तर 63.105 मीटर से 1.835 मीटर जलस्तर नीचे है। दरअसल जल केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी मेराजुद्दीन ने बताया कि आज गंगा के जल स्तर में 2 से 3 सेमी प्रतिघण्टे की रफ्तार से सुबह 8 बजे बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वही कल दोपहर तक गंगा के जलस्तर में 9 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बता दें कि जिलाधिकारी गाज़ीपुर आर्यका अखौरी द्वारा सभी प्रशासनिक और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित रहने वाले गाँवो में बाढ़ चौकी बनवाने का निर्देश दे चुकी है जो लेखपाल और स्वास्थ्य कर्मियों के निर्देशन में संचालित होगा। केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय मे गंगा का जल स्तर 2 से 3 सेमी प्रतिघण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जानकारों की मानें तो मानसून सक्रिय होने के चलते हुई बारिश से पानी में बढ़ोतरी हो रही है। हलांकि, अभी जिस रफ्तार से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है उसको लेकर जनपद गाज़ीपुर में गंगा सहित सभी नौ नदियों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।

About the Author

Leave a Reply