तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर राजेश यादव ने जनपद के करंडा ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा कुसुम्हि कला में लंबे समय से बनकर तैयार आरआरसी सेंटर का 15thअगस्त के शुभ अवसर पर फीता काटकर ग्राम सभा को उपयोग हेतु सुपुर्द किया,साथ ही साथ शासन से निर्देशित पंच प्रण भी लिए गए।
कल यानी 15th August दिन सोमवार को करंडा ब्लॉक की ग्राम सभा कुसुम्हि कला जो की एक ओडीएफ प्लस ग्राम सभा घोषित है,
आपको बता दे की जिन ग्राम सभाओं की जनसंख्या 5000 के ऊपर की है उन ग्राम सभाओं में कूड़े के बेहतर निस्तारण के लिए लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीकी युक्त कूड़ाघर यानी की आरआरसी सेंटर जैसी परियोजना इन ग्राम सभाओं में दी है।
आरआरसी सेंटर के उद्घाटन व स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभा कुसुमही कला में भव्य आयोजन किया गया जिसमे करंडा बीडियो अरविंद कुमार सेक्रेटरी संजय कुमार व जेई आरके रंजन की उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक गाजीपुर,राजेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर पूरे आयोजन का शुभारंभ किया और कार्यक्रम को सम्पन्न करते हुए आरआरसी सेंटर का उद्घाटन किया और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा की आरआरसी सेंटर से ग्राम सभा में कूड़े का बेहतर निस्तारण हो सकेगा,ग्राम सभाओं को आने वाली अनचाही बीमारियों से बचाया जा सकेगा क्योंकि गिला और सूखा दोनो कूड़े को अलग अलग रखा जाएगा ग्राम सभा में कूड़े उठाने के लिए कूड़ा गाड़ी जायेगी,प्रत्येक दरवाजे से कूड़ा इकट्ठा कर उसे आरआरसी सेंटर लाया जाएगा तत्पश्चात् सूखे और गीले को अलग कर गीले को डिकम्पोज तकनीक का इस्तेमाल का कंपोस्ट के रूप में तैयार किया जाएगा व प्लास्टिक की थैलियों की नीलामी की जायेगी जिनका उच्च तकनीक का इस्तेमाल कर आधुनिक सड़को के निर्माण में उपयोग किया जाएगा।





