तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर।पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 5वीं पुण्यतिथि आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धा सम्मान से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी कालजयी पुरूष थे,जिनकी प्रासंगिकता भारतीय राजनीति में सदैव प्रासंगिक है।
पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास भावना तथा राजनैतिक सदभाव के पहचान थे।
इस अवसर पर पं अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके सम्मान में नारे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, विस्तारक रविप्रकाश जी, दयाशंकर पांडेय ,अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, अनिल राजभर, गोपाल राय,राजन प्रजापति, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह छोटू, नीतीश दूबे सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।





