रेणुकूट सोनभद्र – एस पी सिंह /विष्णु गुप्ता
पिपरी नगर पंचायत वार्ड एक के हनुमान मंदीर रेलवे कालोनी में 36वां अखण्ड हरिकिर्तन व भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे पिपरी रेलवे कालोनी के हनुमान मंदीर में प्रत्येक वर्ष की भाति 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे से अखण्ड हरिकिर्तन प्रारम्भ हुआ जो कि पुरे 24 घंटे लगातार भजन किर्तन का कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहा.
चारो ओर भक्तीमय वातावरण बना हुआ था मंदीर के पुजारी श्री भोगी महाराज हरिकीर्तन प्रारम्भ होने पर निराजली व्रत रखकर दो फरवरी को हवन व भंडारे के साथ समाप्त किये यह 35 वर्षो से निरतंर करते चले आ रहे है.मन्दिर के प्रधान पुजारी श्री भोगी महाराज ने बताया कि यह सेवा पिछले 36वर्षो से करते चले आ रहे है और हनुमान जी कि कृपा से प्रतिवर्ष धूमधाम से संम्पन्न होता है.

अखण्ड हरिकीर्तन समाप्त होने के उपरान्त यज्ञ पूजन कर सैकड़ो भक्तो ने हवन आहुति किया उसके उपरान्त भोजन भडांरा का भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमे हजारों लोगो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

इस मगंल कार्य में भाजपा प्रदेश कार्य कारिणी समिति के सदस्य चांद प्रकाश जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता रिंकु सिंह, शम्भु खरवार, मंगल शर्मा, रेनुकूट भाजपा मण्डल अध्यक्ष छवि शाह, रितेश सिंह, मनिष सिंह, अजीत बघेल समेत सैकड़ो की संख्या मे आयोजन कर्ता उपस्थित रहे.






