विधिक सेवा दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ओबरा के कमाल अहमद सहित कई सम्मानित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी/तेज एक्सप्रेस

सोनभद्र ओबरा के तत्वावधान में शनिवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालयों के लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पीएलवी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थता केंद्र तथा लीगल एड क्लिनिक से जुड़े उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में उत्कृष्ट योगदान दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने की। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्राधिकरण से जुड़े सभी एलएडीसीएस, अधिवक्ता, मध्यस्थ और पराविधिक स्वयंसेवक अपने समर्पित प्रयासों से न्याय की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित कर रहे हैं।इस अवसर पर श्रेष्ठ मधस्थता हेतु सत्या रमन त्रिपाठी, श्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता के रूप में शाहिन वारसी, श्रेष्ठ लीगल एड क्लिनिक हेतु संत कीनाराम महाविद्यालय स्थित लीगल एड क्लिनिक तथा तहसील ओबरा से कार्यरत परा विधिक स्वयंसेवक कमाल अहमद को सर्वश्रेष्ठ पीएलवी के रूप में सम्मानित किया गया।अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि विधिक सेवा परिवार के सामूहिक समर्पण का प्रतीक है। विधिक साक्षरता तथा न्याय सुलभता के लिए इस प्रकार के प्रयास समाज में कानूनी जागरूकता को गति प्रदान करते हैं।सम्मान समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएँ और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने न्याय सुलभता अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment