तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के समर्पित नेतृत्व में जनपद में “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज, 30 नवंबर 2025 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के सान्निध्य में एक विशेष परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जिसका संचालन महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज ने किया।यह परामर्श केंद्र दांपत्य जीवन में उत्पन्न होने वाले पारिवारिक विवादों को संवाद, आपसी समझ और सौहार्द्रपूर्ण माहौल के माध्यम से सामाधान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र में कुल छह वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई, जिनमें प्रमुख रूप से मनमुटाव, संप्रेषण की कमी और अन्य पारिवारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।महिला थानाध्यक्ष ने सभी दंपतियों को आपसी संवाद, विश्वास और धैर्य के साथ अपनी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया। काउंसलिंग के सकारात्मक प्रभाव के परिणामस्वरूप छह दंपति अपने मतभेदों को समाप्त करते हुए एकजुट होकर घर लौटे। वहीं, दो प्रकरणों में आगे की काउंसलिंग के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है ताकि अधिक गहन और प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे परामर्श केंद्र सामाजिक सौहार्द्र और पारिवारिक शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।इस विशेष पहल से स्पष्ट है कि स्थानीय पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों के समाधान के जरिए समुदाय के समग्र विकास को भी प्रोत्साहित कर रही है। यह परामर्श केंद्र महिलाओं और परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा साबित हो रहा है, जो तनाव और कलह के बीच शांति व एकता की गंगा प्रवाहित करता है।






