सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: काले बाजार में करोड़ों रुपए की कफ सीरप तस्करी का पर्दाफाश

image_editor_output_image-1181770309-1764553040147

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ड्रग माफियाओं और कफ सीरप तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस की एसआईटी और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।टीम ने कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल, पुत्र रामदयाल, निवासी ए-924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, आदमपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया, जब वह विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय में आवेदन किया है और अभियुक्त को अविलंब ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा।कफ सीरप बरामदगी की जांच में पता चला कि 18 अक्टूबर 2025 को सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 शीशियाँ कफ सीरप बरामद हुई थी। बृज मोहन और शिवहरि की सूचना पर सोनभद्र पुलिस ने गाजियाबाद में संयुक्त कार्रवाई करके चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप और 20 लाख रुपये नकदी भी बरामद की थी।जांच से पता चला कि भोला प्रसाद जायसवाल मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में बड़े पैमाने पर कफ सीरप का अवैध वितरण कर रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी और सोनभद्र में लगभग 25 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें से कई फर्में अस्तित्वहीन पाई गईं। इन संलिप्त खातों को फ्रीज कर दिया गया है।29 नवंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा संख्या 1191/2025 दर्ज कराया। मामले में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(A) भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ धारा 27(A) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। मामले में उल्लेख है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल और मेसर्स शिवक्षा प्राइवेट लिमिटेड ने 1 अप्रैल 2024 से 23 अगस्त 2025 के दौरान 7,53,000 शीशियाँ फेंसिडिल सिरप काले बाजार में अवैध रूप से बेचीं।इन गंभीर आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम ने भोला प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार किया।भोला प्रसाद जायसवाल जनपद चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में वांछित था।

About the Author

Leave a Reply