पिपरी पुलिस ने किया साइबर ठगों का पर्दाफाश, 1.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी रोकी

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

पिपरी, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरी अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना पिपरी की टीम ने एक बड़े फ्रॉड का सफल खुलासा किया है।आवेदनकर्ता दुन्ना पदमावती पुत्री दुन्ना राजेश्वर राम, निवासी हिण्डालको कालोनी रेनूकूट, पिपरी सोनभद्र, ने शिकायत की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर उनकी बैंक खाते से 1,15,000 रुपए की राशि ट्रांसफर कर ली गई है। साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया और धोखाधड़ी हुई राशि को होल्ड कराया।सभी आवश्यक नोटिस जारी कर बैंक को निर्देशित किया गया, जिसके बाद उक्त 1,15,000 रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस ट्रांसफर कराए गए। इस सफल कार्रवाई के लिए आवेदनकर्ता ने पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं साइबर क्राइम थाना पिपरी के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की।इस बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाली टीम में शामिल रहे:प्रमु‍ख निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी30 नि0 शिवकुमार, थाना पिपरीम0आ0 अर्चना, थाना पिपरीपुलिस प्रशासन का यह प्रयास साइबर अपराध के खिलाफ मजबूती से लड़ाई को दर्शाता है और आम जनता को साइबर सुरक्षा की दिशा में सशक्त संदेश देता है।

Leave a Comment